संप्रग का साथ नहीं छोड़ेंगे रामदास
Mar 06,2009 00:00

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पीएमके की युवा शाखा के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग में बनी रहेगी। रामदास ने कहा कि संप्रग आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा।

लोकसभा चुनाव में पीएमके के अन्नाद्रमुक के साथ जाने की खबरों के बीच रामदास ने शुक्रवार को यहां कहा, 'चुनाव बाद संप्रग ही सरकार बनाएगा।' रामदास ने बताया कि चुनावी रणनीति तय करने के लिए जल्द ही पीएमके कार्यकारी परिषद की बैठक होगी।

धूम्रपान के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले रामदास ने कहा कि बतौर स्वास्थ्य मंत्री राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन [एनआरएचएम] योजना की शुरुआत करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। रामदास ने बताया कि उनकी पार्टी मद्यपान के खिलाफ युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी।