|
गुजरात में परज़ानिया का स्पेशल शो
Feb 03,2007 00:00
'परज़ानिया' दंगे का शिकार हुए एक परिवार की सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म है और यह पिछले हफ़्ते ही गुजरात को छोड़ कर शेष भारत में रिलीज़ हुई है. गुजरात के सिनेमाघर मालिकों को भय है कि इस फ़िल्म को दिखाने से राज्य में शांति व्यवस्था बिगड़ सकती है. विशेष शो इसे देखते हुए फ़िल्म के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने कहा है कि वो सोमवार को गुजरात के सिनेमाघर मालिकों को यह फ़िल्म दिखाएंगे. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस तरह की माँग की जा रही थी जिसे वे स्वीकार करते हैं. साथ ही ढोलकिया ने ये भी कहा कि सेंसर बोर्ड से पास हो जाने के बाद फ़िल्म को न दिखाना उनकी समझ से पड़े है. उन्होंने माना कि उन्हें सीधे तौर पर फ़िल्म को लेकर कोई धमकी नहीं मिली है लेकिन ऐसा पता चला है कि गुजरात के सिनेमाघर मालिकों को यह फ़िल्म न दिखाने की धमकी दी गई है. यह फ़िल्म एक पारसी युवा पर आधारित है जो दंगे के बाद लापता हो जाता है. ढोलकिया ने कहा कि गुजरात में भारी संख्या में लोग इस फ़िल्म को देखना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने फ़िल्म के विशेष शो की माँग की है. पिछले एक साल में आमिरक ख़ान अभिनीत फ़ना के बाद यह दूसरी फ़िल्म है जिसे गुजरात में प्रदर्शित नहीं किया गया ह |