प्रतिभा पाटिल ने पांच न्यायाधीशों को नियुक्त किया है।
Mar 05,2009 00:00

 प्रतिभा पाटिल ने पांच न्यायाधीशों को नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने देश के पांच हाईकोर्टो में मुख्य न्यायाधीशों को नियुक्त किया है। इनमें राजस्थान, इलाहाबाद, पटना, सिक्किम और केरल उच्च न्यायालय शामिल है।

राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में कहा गया है कि कर्नाटक हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक वर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

न्यायाधीश न्यायमूर्ति चंद्रमौलि कुमार प्रसाद को इलाहाबाद हाईकोर्ट का जबकि आफताब हुसैन सैकिया सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश जैकब बेंजामिन कोशाय पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे जबकि न्यायमूर्ति समिंदर रूद्राया बन्नूरमथ केरल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश होंगे।

इन न्यायाधीशों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने के समय से प्रभावी होगा।