छोटे पर्दे पर दिखेंगी किरण खेर
Apr 30,2009 00:00
लोकप्रिय चरित्र अभिनेत्री किरण खेर कलर्स  के नए रियलिटी  शो इंडियाज  गॉट टैलेंट  में जज की भूमिका में दिखाई देंगी। वे लंबे अंतराल के बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगी। इसके पहले किरण खेर जीटीवी  का टॉक  शो पुरूष क्षेत्र (1994-96), स्टार प्लस  का किरण खेर टूडे (1997) और डीडी  न्यूज के लिए जागते रहो विद किरण खेर (1999) शो कर चुकी हैं। वर्ष 2000  में वे सोनी के सीरियल कन्यादान में अभिनय करती दिखी थीं।

मिली जानकारी के मुताबिक, इंडियाज  गॉट टैलेंट अनूठा मनोरंजक रियलिटी  शो है। इसमें एक्टिंग, डांसिंग,  जादूगरी, कॉमेडी, लोक कला आदि किसी भी कला में माहिर शख्स हिस्सा ले सकते हैं। इस कांसेप्ट  पर बना शो विदेशों में काफी लोकप्रिय हुआ है। किरण खेर को शो का कांसेप्ट  मजेदार लगा।  उन्होंने इस शो में जज की भूमिका के लिए हां कह दिया है। जल्द ही शो का प्रसारण कलर्स  चैनल पर होगा।