|
स्लमडॉग मिलिनेयर के बाल कलाकार अजहरुद्दीनका मकान अवैध है,
Mar 04,2009 00:00
मिलिनेयर के बाल कलाकार अजहरुद्दीनका मकान अवैध है, ऑस्कर पुस्कार समारोह में धूम मचाने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर के बाल कलाकार अजहरुद्दीन इस्माइल का मुंबई स्थित आशियाना एक हफ्ते में ढहा दिया जाएगा। वेबसाइट डेली मेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार अजहरुद्दीन का मकान अवैध है, इसलिए उसे नष्ट किया जाएगा। मुंबई नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। सहायक नगरपालिका आयुक्त उमाशंकर मिस्त्री ने कहा कि जहां अजहरुद्दीन का घर है वह खेल के मैदान की जमीन है, इसलिए वहां के सभी अवैध मकान ढहा दिए जाएंगे। अजहरुद्दीन के पिता तबेदिक के मरीज हैं। उसका कहा कि वह अपने माता-पिता के लिए उपयुक्त स्थल पर आशियाना चाहता है। उसने कहा कि वह ऐसी जगह पर रहना पसंद नहीं करेगा, जहां हमेशा अतिक्रमण का खतरा बना रहता है। |