|
प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह काम पर लौट आए।
Mar 04,2009 00:00
प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह काम पर लौट आए। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह हृदय की सफल बाईपास सर्जरी के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर बुधवार को काम पर लौट आए। सूत्रों ने बताया कि डा. सिंह ने अपने पहले आधिकारिक कार्यक्रम में अफ्रीकी देश बेनिन के राष्ट्रपति डा. बोनी याई से सुबह विचार विमर्श किया। बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित की गई। बेनिन के राष्ट्रपति एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ पांच दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचे हैं। उल्लेखनीय है कि 24 जनवरी को डा. सिंह के हृदय की शल्य क्रिया की गई थी और उनकी अनुपस्थिति में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी मंत्रिमंडल के कार्यवाहक मुखिया के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। डा. सिंह इसी वजह से 26 जनवरी को राजपथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग नहीं ले पाए थे। देश के इतिहास में यह पहला अवसर था जब प्रधानमंत्री गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मौजूद नहीं थे। |