|
भारत ग़रीबी दूर करने के रास्ते पर:चिदंबरम
Feb 03,2007 00:00
चिदंबरम ने ज़ी क्राइम को दिए इंटरव्यू में कहा कि अभी कुल आबादी का लगभग एक चौथाई हिस्सा भारी ग़रीबी की चपेट में है. इसका मतलब है कि लगभग 25 करोड़ भारतीयों की आय रोज़ाना एक डॉलर से कम है. उन्होंने विश्वास जताया कि तेज़ आर्थिक विकास दर के बूते इस आँकड़े में भी गिरावट आएगी. वित्त मंत्री ने स्वीकार किया कि ऊँची विकास दर के साथ साथ बुनियादी संरचना को विकसित करना ज़रूरी है. पिछले हफ़्ते गोल्डमैन सैच ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि भारत एक दशक के भीतर ब्रिटेन को पीछे छोड़ कर दुनिया की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. इस वर्ष आर्थिक विकास दर नौ फ़ीसदी रही है और निर्यात भी लगभग 100 अरब डॉलर पर पहुँच गया है. हालाँकि बढ़ती मँहगाई सरकार के लिए चिंता का विषय है. तीन जनवरी को मँहगाई दर बढ़ कर छह फ़ीसदी से अधिक हो गई. |