शुद्ध लाभ बढ़ा एनटीपीसी का
Apr 08,2009 00:00
देश की सबसे बड़ी सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2008-09 में 7827.40 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 5.56 प्रतिशत अधिक है।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार 2008-09 में कंपनी ने 42182.40 करोड़ रुपये का कुल बिक्री कारोबार किया जो इससे पहले वर्ष की तुलना में 14.17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आरएस शर्मा ने बुधवार को यहां संवाददाताओं को यह जानकारी दी। कंपनी की 2007-08 में कुल बिक्री 36946.20 करोड़ रुपये की थी और उसने 7414.80 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।