|
बांग्लादेश की मदद को तैयार
Mar 02,2009 00:00
नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को लिखे एक पत्र में कहा है कि बांग्लादेश राइफल्स की बगावत के मद्देनजर जो भी समर्थन और सहायता की जरूरत है, भारत करने के लिए तैयार है। साथ ही पत्र में विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने बांग्लादेश की सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों की कड़ी निंदा भी की है। |