|
शशिकिरण की संयुक्त बढ़त कायम
Jan 27,2012 00:00
जिब्रालटर। भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने पूर्व महिला विश्व चैंपियन बुल्गारिया की अंतोआनेता स्टेफानोवा को हराकर ट्रेडवाइड जिब्रालटर शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त जारी रखी। भारतीयों में कोनेरू हम्पी ने इंग्लैंड के क्रेग हानले और जी एन गोपा ने इजरायल के इडो बेन अर्तजी को परास्त किया। राष्ट्रीय चैंपियन अभिजीत गुप्ता ने नार्वे के इवेन थिंगस्टाड जबकि परिमार्जन नेगी ने स्वीडन के जीएम पिया क्रैमलिंग को शिकस्त दी। भारतीयों में राकेश कुलकर्णी और सोहान फडसे हार गए जबकि सौम्या स्वामीनाथन ने जीएम जर्मनी के माथियास वोमांका से ड्रा खेला। |