|
एंटी डंपिंग शुल्क लगाया चीनी वस्त्रों पर
Mar 28,2009 00:00
सस्ते आयातित माल से घरेलू उद्योगों को संरक्षण देने के लिए सरकार ने चीन, थाइलैंड और वियतनाम से आ रहे वस्त्रों और धागे पर एंटी डंपिंग ड्यूटी लगा दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 527 डालर [करीब 26 हजार 500 रुपये] प्रति टन तक का एंटी डंपिंग शुल्क लगाने संबंधी कदम उठाया है। सेंट्रल बोर्ड आफ एक्साइज एंड कस्टम्स की एक अधिसूचना के अनुसार यह शुल्क 25 सितंबर 2009 तक लागू रहेगा। यह शुल्क प्रति टन 112.64 से 527.31 डालर के बीच होगा। |