|
कृष्णा उम्मीदों के साथ पाकिस्तानपहुंचे
Jul 15,2010 00:00
मुंबई हमलों के बाद भारत के किसी विदेश मंत्री की प्रथम पाकिस्तान यात्रा के तहत एसएम कृष्णा विश्वास बहाली और रिश्तों में विश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार को इस्लामाबाद पहुंचे। कृष्णा इस तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी के साथ कल वार्ता करेंगे। वह भारत और पाकिस्तान के अवाम के बीच रिश्तों के क्षेत्र में विश्वास कायम करने के उपायों, कैदियों की अदला-बदली और द्विपक्षीय व्यापार पर ध्यान देने के अलावा दोनों देशों के बीच सहमति के बिंदुओं की तलाश करने की कोशिश करेंगे। विदेश मंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि हमें आपसी हित के उन सभी मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा होने की उम्मीद है जो विश्वास बहाली में योगदान दे सकते हैं और हमारे द्विपक्षीय रिश्तों में विश्वास ला सकता है। |