|
कमलनाथ की तारीफ भाजपा के मंत्री ने की
Jul 15,2010 00:00
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही केंद्र की संप्रग सरकार पर भेदभाव के आरोप लगाए, लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री कमलनाथ के साथ मामला कुछ और ही है। भाजपा सरकार के मंत्री भी उनके गुण गाते हैं। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री व भाजपा नेता नागेंद्र सिंह ने भी कमलनाथ के काम व प्रदेश सरकार के साथ सहयोग की तारीफ की है। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर भी कमलनाथ की तारीफ करते रहे हैं। नागेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र के साथ उनका कोई विवाद नहीं है। वह और कमलनाथ राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के बारे में काम कर रहे हैं। कमलनाथ ने भी कहा कि प्रदेश के विकास के मामले में वह कभी राजनीति को नहीं देखते हैं। |