कप्तानी खोने का डर है पोंटिंग को
Jul 03,2010 00:00
खराब दौर से गुजर रही आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि आगामी नवंबर में होने वाली एशेज सीरीज में पराजय की स्थिति में उनसे कप्तानी छीनी जा सकती है।

पोंटिंग ने कहा, 'एक और पराजय होने पर शायद मुझे दूसरा काम ढूंढना होगा।' उन्होंने कहा कि एशेज सीरीज आस्ट्रेलिया के भारत दौरे के ठीक बाद होगी और उसके बाद वर्ष 2011 में विश्व कप टूर्नामेंट होना है। इस लिहाज से अगले आठ महीने उनके करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे। पोंटिंग ने कहा, 'इस महीने से अगले साल अप्रैल के बीच का वक्त मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करूंगा।' संन्यास के सवाल पर आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह सुधार करने की स्थिति में रहने तक क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।