|
वाजपेयी को एम्स से संभवत आज छुट्टी दे दी जाएगी
Mar 01,2009 00:00
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अच्छे स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान [एम्स] से संभवत रविवार को छुट्टी दे दी जाएगी।एम्स के कार्डियोथेरेपी और वैसक्यूल साइंस के प्रमुख डा संपत कुमार ने बताया कि वाजपेयी के स्वास्थ्य में आए सुधार क ो देखते हुए उन्हें घर जाने की अनुमति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि छुट्टी का समय निश्चित नहीं किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री को निमोनिया की शिकायत के कारण एम्स में तीन फरवरी को भर्ती कराया गया था। |