पवार ने संभाला आईसीसी का कार्यभार
Jul 01,2010 00:00

सिंगापुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड [बीसीसीआई] के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद [आईसीसी] का कार्यभार संभाल लिया।

भारतीय राजनीति में बड़ा कद रखने वाले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी [राकांपा] के अध्यक्ष पवार ने डेविड मॉर्गन की जगह ली है। मॉर्गन ब्रिटेन के है और इससे पहले वही आईसीसी की कमान संभाल रहे थे। गौरतलब है कि पवार आईसीसी की कमान संभालने वाले दूसरे भारतीय है। इससे पहले जगमोहन डालमिया आईसीसी के प्रमुख रह चुके है।