|
60 लाख के ठुमके लगाएंगी सोनल!
Feb 27,2009 00:00
इस गाने को कन्नड़ फिल्म चेलुविने निन्ना नोडालू के लिए फिल्माया जाएगा और इसमें सोनल के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता शिव राजकुमार नजर आएंगे। इसमें सोनल का ड्रेस भी 400,000 रुपये का होगा। सोनल ने कहा कि मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं। मुझे बहुत अभ्यास करना होगा। गौरतलब है कि सोनल फिल्म जन्नत से चर्चा में आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी थे। |