मजबूती का रुख शेयर बाजार में
Mar 16,2010 00:00
वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के बीच विदेशी फंडों की लिवाली से बंबई स्टाक एक्सचेंज का सेंसेक्स 48 अंक से अधिक की तेजी के साथ 17,213.34 अंक पर खुला।

इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 15.10 अंक की मजबूती के साथ 5,144 अंक पर खुला।

शेयर ब्रोकरों के मुताबिक, वैश्विक रुख मजबूत होने और विदेशी फंडों की लिवाली के साथ ही खुदरा निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों में खरीदारी के चलते शेयर बाजार तेजी के साथ खुले।