|
अफगानिस्तान पर भारत-पाक शत्रुता का असर
Mar 16,2010 00:00
भारत और पाकिस्तान के झगड़े का असर अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण कार्य पर पड़ सकता है। यह बात अफगानिस्तान के शीर्ष राजनयिक जहीर तानिन ने सोमवार को कही। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को दोनों पड़ोसी देशों का सहयोग मिलना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के राजदूत तानिन ने कहा कि अफगानिस्तान संक्रमण काल से गुजर रहा है और ऐसे में यह सुनिश्चित करना होगा कि परिस्थितियां युद्ध के बजाए शांति की ओर बढ़ें। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से भारत या पाकिस्तान को हटाने का विचार न तो लाभप्रद है न ही संभव। अफगानिस्तान के राजनीतिक स्थायित्व एवं आर्थिक समृद्धि के लिए जरूरी है कि दोनों देश अफगानिस्तान में रचनात्मक भूमिका निभाएं।
|