|
अब गैंग्स्टर बनेंगे अमोल
Mar 12,2010 00:00
माफिया के बाद अब गैंगस्टर बनने की तैयारी में हैं बॉलीवुड पटकथा लेखक-निर्देशक अमोल गुप्ते। अपनी पहली फिल्म कमीने में एक मराठी माफिया की भूमिका निभाने वाले अमोल आने वाली फिल्म विद लव टू ओबामा में उत्तर-प्रदेश के अपहरण उद्योग की एक बड़ी हस्ती की भूमिका में नजर आएंगे। अमोल कहते हैं, यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें आर्थिक मंदी पर व्यंग्य किया गया है। मैं इस फिल्म में एक ऐसे राजनेता की भूमिका में हूं जो अपहरणकर्ताओं का एक गिरोह चलाता है और आर्थिक मंदी से बाकी दुनिया में चाहे जो भी बवाल मचा हो इसका उसके धंधे पर कोई असर नहीं पड़ता। सुभाष कपूर निर्देशित इस फिल्म में अमोल के अलावा रजत कपूर, नेहा धूपिया और संजय मिश्रा भी नजर आएंगे। |