अशोक चह्वाण बजट से पूर्व मोंटेक से मिले
Mar 11,2010 00:00
 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने गुरुवार को योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया से मुलाकात की ताकि कर बढ़ाए बिना राज्य में अधिक से अधिक संसाधन जुटाने की संभावनाओं को टटोला जा सके।

चव्हाण ने आहलूवालिया से बैठक के बाद कहा कि यह राज्य के संसाधनों के आकलन के लिए अनौपचारिक बैठक थी। इसमें निजी व सार्वजनिक भागीदारी से राज्य के संसाधनों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमने राज्य के योजना परिव्यय सहित विभिन्न मुद्दों पर आयोग के सुझाव मांगे हैं। इस तरह से यह बजट पूर्व बैठक कही जा सकती है।

राज्य का बजट 25 मार्च को विधानसभा में पेश किया जाएगा।