|
आतंकी थीम की फिल्मों की शूटिंग नहीं
Feb 27,2009 00:00
मुंबई। अमेरिका पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले के बाद कई फिल्मकारों ने आतंकवाद पर फिल्में बनाई लेकिन ऐसी फिल्मों के फिल्मांकन में कई तरह की दिक्कत आ रही हैं, खासतौर पर लंदन में जहां की सरकार ने अपनी धरती पर ऐसी फिल्मों की शूटिंग पर रोक लगा दी है। लेखक-निर्देशक रेनजिल डी सिल्वा आतंकवाद पर आधारित अपनी पहली फिल्म की शूटिंग लंदन में करने वाले थे लेकिन उन्हें भूमिगत ट्यूब स्टेशन सहित देश के किसी भी हिस्से में इस फिल्म की शूटिंग की इजाजत नहीं मिली। इस फिल्म का नाम माई नेम इज खान रखा गया है और इसे करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी वित्तीय मदद पहुंचा रही है। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। अंत में जौहर को इस फिल्म को अमेरिका में फिल्माने का फैसला करना पड़ा। |