जल्द आएगी गिरावट खाद्य महंगाई में
Mar 08,2010 00:00
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने सोमवार को कहा कि अगले दो महीने में खाद्य महंगाई में गिरावट आएगी।

अहलूवालिया ने संवाददाताओं से कहा कि मुझे उम्मीद है कि खाद्य महंगाई के बढ़ने का दौर अगले दो महीने में गिरेगा।

भारत की खाद्य महंगाई की दर 20 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में 17.87 प्रतिशत हो गई। सरकार का दावा है कि कीमतों में गिरावट आने लगी है और रबी की बेहतर फसल के बाद महंगाई और कम होगी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पांच मार्च को संसद में स्वीकार किया था कि महंगाई चिंता का विषय है और आश्वासन दिया कि बढ़ती हुई कीमतों पर नियंत्रण किया जाएगा।