|
नेपाल में ही रहना चाहते है ज्ञानेंद्र
Feb 27,2009 00:00
ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी कोमल के साथ बृहस्पतिवार रात भोपाल पहुंचे थे। जहां उनका शाही अंदाज में परंपरागत स्वागत किया गया। इस मौके पर कई राजघरानों से नाता रखने वाले सदस्यों के साथ राज्य के लोक निर्माण मंत्री नागेंद्र सिंह भी मौजूद थे। ज्ञानेंद्र अपनी पत्नी के साथ नियमित उड़ान से भोजपुर हवाई अड्डे पर उतरे और वहां से सीधे नूर-उस-सवाह होटल के लिए रवाना हो गए। इसी होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया है जिसमें ज्ञानेंद्र शामिल होंगे। होटल की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। ज्ञानेंद्र से कुछ पत्रकारों ने नेपाल के संदर्भ में सवाल किए तो उन्होंने कुछ का ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे नेपाल में तब तक रहेंगे जब तक वहां की जनता चाहेगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू करने का फैसला वहां की जनता का है। |