Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

मैजिक चला दिलशान व मैथ्यूज का

on जून 20,2009

image

ओवल। तिलकरत्ने दिलशान की नाबाद 96 रन की उत्कृष्ट पारी और एंजेलो मैथ्यूज के पहले ओवर में दिखाए गए करिश्मे से श्रीलंका ने शुक्रवार को ओवल में वेस्टइंडीज को 57 रन से करारी शिकस्त देकर आईसीसी ट्वंटी 20 विश्व कप के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने हक हासिल किया।

दिलशान ने दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद शुरू से लेकर अंत तक श्रीलंकाई पारी को संभाले रखा और 57 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। जिससे श्रीलंका पांच विकेट पर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रहा। दिलशान ने श्रीलंका की तरफ से ट्वंटी 20 में और इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर भी बनाया। क्रिस गेल ने भी वेस्टइंडीज के लिए दिलशान जैसी ही भूमिका निभाने की कोशिश की और 50 गेंद पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 63 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन अंतर इतना था उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिली। मैथ्यूज ने पहले ओवर में ही तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज को दबाव में ला दिया और दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने से उसकी पूरी टीम 17.4 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। मैथ्यूज ने 16 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मुथैया मुरलीधरन ने 29 रन देकर तीन और अजंथा मेंडिस ने चार ओवर में नौ रन देकर दो विकेट हासिल किए।

अब तक टूर्नामेंट में सभी मैच जीतने वाला श्रीलंका 21 जून को ला‌र्ड्स में होने वाले फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा जिसने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। मैथ्यूज ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट लेकर श्रीलंका को स्वप्निल शुरुआत दिलाई। दिलचस्प तथ्य यह रहा कि उन्होंने जेवियर मार्शल, लेंडल सिमन्स और ड्वेन ब्रावो तीनों को बोल्ड किया और वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर एक रन कर दिया। मार्शल ने पारी की दूसरी गेंद आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की जो उनके बल्ले के निचले किनारे से लगकर विकेटों पर लग गई। सिमन्स के लिए मैथ्यूज की गेंद लेग की तरफ मुड़ी और उनके थाइ पैड से लगकर लेग स्टंप उखाड़ गई जबकि ब्रावो ने असमंजस की स्थिति में अंतिम क्षणों में गेंद से बल्ला हटाने की कोशिश की लेकिन वह अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में समा गई।

गेल ने दूसरा छोर संभाले रखा ओर कुछ आकर्षक शाट लगाए। उन्होंने लेसिथ मालिंगा पर लगातार तीन चौके जड़कर अपने हाथ खोले और फिर इसुरू उदाना की गेंद लांग आन पर छह रन के लिए भेजी। दूसरे छोर पर शिवनारायण चंद्रपाल पर दबाव साफ दिख रहा था जिन्होंने अजंथा मेंडिस की गेंद पर पगबाधा होने से पहले 15 गेंद पर सात रन बनाए। गेल ने कैरिबियाई आस बंधाए रखी और 39 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस बीच मुरलीधरन ने रामनरेश सरवन [5], कीरोन पोलार्ड [3] और जेरोम टेलर को पवेलियन की राह दिखाई जबकि उदाना ने दिनेश रामदीन [9] को अधिक देर तक नहीं टिकने दिया। गेल ने मुरलीधरन पर स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया लेकिन इससे केवल दर्शकों का क्षणिक मनोरंजन ही हो पाया।

इससे पहले टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। उनका यह फैसला उस वक्त गलत साबित होता दिखा जब श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों जयसूर्या [24] ने जबरदस्त फार्म में चल रहे दिलशान के साथ मिलकर पहले विकेट की साझेदारी में 10 ओवरों में बगैर विकेट खोए 73 रन ठोक डाले। हालांकि इसमें अधिकतर योगदान दिलशान का ही था। दिलशान ने किसी भी कैरिबियाई गेंदबाज को नहीं बख्शा और मैदान के चारों दिलकश शाट लगाकर श्रीलंका की शान बढ़ा दी। वेस्टइंडीज की ओर से पहले दो ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी करने वाले ड्वेन ब्रावो तीसरे ओवर में दिलशान लगातार तीन चौके जड़कर उनका औसत बिगाड़ दिया। ब्रावो ने दो तथा टेलर, बेन व पोलार्ड ने एक-एक विकेट चटकाया।

स्कोर बोर्ड

श्रीलंका 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन

दिलशान नाबाद 96

जयसूर्या का टेलर बो ब्रावो 24

संगकारा का पोलार्ड बो ब्रावो 0

जयवर्धने का चंद्रपाल बो पोलार्ड 2

सिल्वा का रामदीन बो बेन 11

मुबारक का सैमी बो टेलर 7

मैथ्यूज नाबाद 12

अतिरिक्त: 6

विकेट पतन: 1-73, 2-73, 3-77, 4-127, 5-134।

गेंदबाजी

सैमी 4-0-19-0

टेलर 4-0-31-1

ब्रावो 3-0-32-2

बेन 4-0-24-1

गेल 3-0-35-0

पोलार्ड 2-0-14-1

वेस्टइंडीज 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 101 रन

गेल नाबाद 63

मार्शल बो मैथ्यूज 0

सिमंस बो मैथ्यूज 0

ब्रावो बो मैथ्यूज 0

चंद्रपाल एलबीडब्ल्यू बो मेंडिस 7

सरवन का मैथ्यूज बो मुरलीधरन 5

पोलार्ड स्ट संगकारा बो मुरलीधरन 3

रामदीन का जयवर्धने बो उडाना 9

टेलर का स्था बो मुरलीधरन 2

सैमी का मुबारक बो मेंडिस 1

बेन बो मलिंगा 0

अतिरिक्त: 11

विकेट पतन: 1-1, 2-1, 3-1, 4-43, 5-64, 6-75, 7-86, 8-95, 9-97।

गेंदबाजी

मैथ्यूज 4-0-16-3

उडाना 3-0-20-1

मलिंगा 2.4-0-24-1

मेंडिस 4-0-9-2

मुरलीधरन 4-0-29-3


194 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters