Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है:सुरेश रैना

on मार्च 07,2009

image
मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज सुरेश रैना मैच विनर होने के बावजूद टीम में अपनी जगह अभी तक पक्की नहीं कर पाए हैं हालांकि उन्हें किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने में कोई गुरेज नहीं है।

चोट और खराब फार्म के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर रहे रैना ने घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वापसी की है। बल्ले के जौहर दिखाने के साथ ही वह क्षेत्ररक्षण में भी काफी चुस्त दुरुस्त है। इस दौरे पर दो मैचों में उन्होंने टीम को कठिन हालात से निकाला है। पहले ट्वंटी 20 मैच में उन्होंने 43 गेंद में 61 रन बनाए और नेपियर में पहले वनडे में 39 गेंद में 66 रन की पारी खेली। तीसरे, पांचवें और छठे नंबर पर भी उन्होंने रन बनाए हैं जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। बल्लेबाजी क्रम में बार-बार बदलाव से भी वह परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं बल्लेबाजी क्रम में बदलाव से चिंतित नहीं हूं। टीम अच्छा खेल रही है तो मुझे तीसरे, पांचवें या छठे नंबर पर उतरने में भी कोई दिक्कत नहीं है। हमारे लिए मैच जीतना ही सबसे अहम है।'

रैना ने कहा, 'टीम प्रबंधन जिस क्रम पर चाहेगा, मैं बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं लेकिन यदि मुझसे पूछा जाए कि मैं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहूंगा तो मैं हां कहूंगा।' उन्होंने इस सीरीज में अपनी सफलता का श्रेय हालात के अनुकूल अभ्यास सत्रों को दिया। उन्होंने कहा, 'दौरे से पहले हमारे अभ्यास सत्र काफी कारगर रहे। मैच से पहले खुद को तैयार करना बहुत जरूरी होता है। गेंदबाज, हालात, अपने शॉट और रणनीति को ध्यान में रखना होता है।'

रैना ने यकीन जताया कि बारिश नहीं होने पर भारत रविवार को होने वाले तीसरे वनडे मैच को जीत लेगा। उन्होंने कहा, 'यदि बारिश नहीं हुई तो मुझे जीत का पूरा भरोसा है। पिछले मैच में भी हमने अच्छी बल्लेबाजी की। यदि हम यहां जीत सके तो पूरी सीरीज के लिए यह अच्छा होगा।' इस खब्बू बल्लेबाज ने कहा, 'पिछले मैच में सचिन और सहवाग अच्छा खेले। फिलहाल यह बेहतरीन संयोजन है। यदि यह फार्म बरकरार रहा तो टीम के लिए अच्छा होगा।'


807 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters