Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

बुकानन को किया बर्खास्त केकेआर ने

on जून 18,2009

image

कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स ने विवादास्पद आस्ट्रेलियाई कोच जान बुकानन को बर्खास्त करने की आधिकारिक घोषणा करते हुए दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला हुआ है।

केकेआर के सहमालिक जय मेहता ने एक बयान में कहा, 'इस आस्ट्रेलियाई को तुरंत प्रभाव से रिलीज कर दिया गया।' उन्होंने कहा, 'जान बुकानन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को सूचित किया कि पिछले दो सत्र में उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी वह अपनी योजना के मुताबिक उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए। हमने आपसी सौहार्द से सहमति जताई कि कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें तुरंत प्रभाव से उनके अनुबंध से रिलीज कर देगी।' केकेआर प्रबंधन ने कोई भी कड़ा शब्द इस्तेमाल करने से बचते हुए बुकानन के भविष्य के लिए सफलता की कामना की। उन्होंने कहा, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि जान एक महान कोच हैं। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए एक लक्ष्य बनाया और अपने इस लक्ष्य से नहीं डिगे। दुर्भाग्य से इससे परिणाम नहीं मिले, जो फ्रेंचाइजी टीम के लिए काफी अहम हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स उन्हें भविष्य के लिए सफलता की कामना करती है।'

बुकानन ने कहा, 'टीम प्रबंधन से उनके विचार नहीं मिल रहे, जिससे मैं कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ भविष्य में काम नहीं कर पाने और पिछले 18 महीने से शुरू किए काम को पूरा नहीं करने से काफी निराश हूं।' विज्ञप्ति के अनुसार बुकानन ने कहा, 'मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छी आईपीएल फ्रेंचाइजी बना रहे हैं और 2010 के लिए उसकी नींव रखी गई। मैं हर किसी को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स में मेरा समर्थन किया। मैं टीम को 2010 में सफलता की कामना करता हूं।'

बुकानन के जाने के बाद केकेआर के कोच पद के लिए पूर्व श्रीलंकाई और बांग्लादेश के कोच डेव वाटमोर के नाम की चर्चा शुरू हो गई है, हालांकि एनसीए प्रमुख ने कहा, 'वह बीसीसीआई से जुड़े हैं।' पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वा और माइकल बेवन का नाम भी इस दावेदारी में शामिल है। केकेआर के प्रबंधन ने घोषणा की कि वे 2010 सत्र के लिए नई शुरुआत करेंगे।



182 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters