Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

दूर रहेंगे चुनाव प्रचार से अमिताभ बच्चन

on मार्च 07,2009

image
बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं करेंगे। बच्चन यहां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कारों के लिए अपना वोट डालने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आई थीं कि बच्चन अपने पारिवारिक मित्र व समाजवादी पार्टी के महासचिव अमर सिंह के कहने पर उत्तरप्रदेश में पार्टी के प्रचार कर सकते हैं।

एक सवाल के जवाब में कि एक आम नागरिक के रूप में वह किस पार्टी को समर्थन करते हैं, बच्चन ने कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं कहना चाहेंगे, जिसका आने वाले काफी समय तक मनमाना अर्थ लगाया जाए। उन्होंने कहा कि एक आम नागरिक के रूप में वह यही उम्मीद करते हैं कि लोग जिन जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं वह अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बच्चन की बहू ऐश्वर्य राय बच्चन के उत्तरप्रदेश से चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछने पर बच्चन ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है।


602 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters