Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सहयोगियों को माफ कर देने की अपील

on मार्च 07,2009

image
इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने आम जनता से पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सहयोगियों को माफ कर देने की अपील की।

देश में धीरे-धीरे हिंसा घटने और राजनीतिक एकता कायम होने के साथ अपनी स्थिति मजबूत होने के बीच मलिकी ने शुक्रवार को यहा कबायली नेताओं की एक सभा में कहा कि जिन लोगों ने गलतियां की है और जो लोग पूर्ववर्ती शासन सद्दाम हुसैन शासन के साथ खडे़ रहे हैं उन्हें अब हमें गले लगा लेना चाहिए, क्योंकि वे भी इराक के सपूत हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें हमारे साथ आना होगा और अतीत में जो कुछ भी हुआ उस काले अध्याय से मुंह मोड़ना होगा।

माफी दिए जाने की यह अपील ऐसे समय आई है जब मलिकी के सहयोगियों की पार्टी ने जनवरी में हुए प्रांतीय चुनाव में मध्य और दक्षिणी प्रांत में जबरदस्त जीत हासिल की है। इनमें से एक पूर्व सहयोगी को सद्दाम हुसैन के शासन में देश छोड़कर अन्यत्र भागना पड़ा था और उनकी अनुपस्थिति में सद्दाम हुसैन शासन ने उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। इसी बीच सुन्नी समुदाय से जुड़े एक प्रमुख सांसद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि ये भाषण कानून का रूप लेंगे और सद्दाम के सहयोगियों को समाज के साथ घुलने मिलने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि देश में विभिन्न दल दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय चुनाव को ध्यान में रखकर प्रांतों में सरकार गठन के लिए आपस में हाथ मिलाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि वर्ष 2003 में सद्दाम हुसैन सरकार को अपदस्थ करने के लिए अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के साथ शुरू हुई हिंसा धीरे-धीरे खत्म हो रही है लेकिन राजनीतिक सुलह में अब भी काफी अड़चनें हैं।



438 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters