Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

अंडरव‌र्ल्ड डान बबलू अर्जी खारिज कर दी कोर्ट ने

on मार्च 05,2009

image
अंडरव‌र्ल्ड डान बबलू श्रीवास्तव को बुधवार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका लगा। कोर्ट ने लखनऊ से चुनाव लड़ने के लिए दोष सिद्ध पर रोक लगाने की बबलू श्रीवास्तव की मांग खारिज कर दी। हालांकि कोर्ट ने सजा के खिलाफ दाखिल बबलू की अपीलीय याचिका को जल्द सुनवाई के लिए लगाए जाने का निर्देश दिया है।

ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव को कस्टम अधिकारी एलडी अरोड़ा के अपहरण और हत्या की साजिश में कानपुर की टाडा अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। बबलू पिछले करीब 14 सालों से जेल में है।

बुधवार को न्यायमूर्ति अल्तमश कबीर ने बबलू की दोषसिद्धि पर रोक की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि घटना और परिस्थितियों को देखते हुए दोष सिद्धि के आदेश पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। इससे पहले बबलू के वकील डीबी गोस्वामी ने कहा कि बबलू 14 सालों से जेल में है। उसकी दोषसिद्धि के आदेश पर रोक लगा दी जाए क्योंकि वह लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है। उसने सजा के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में अपील दाखिल कर रखी है जबतक उसकी अपील पर सुनवाई होती है दोषसिद्ध के आदेश पर रोक लगा दी जाए। बबलू की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू के मामले का उदाहरण भी दिया गया। लेकिन दूसरी ओर से पेश सीबीआई के वकील ने बबलू की अर्जी का जोरदार विरोध किया। उसने कहा कि यह डान है। उस पर गंभीर मामले चल रहे हैं और उसे सिंगापुर से प्रत्यार्पण कर लाया गया है। उसकी दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बबलू की अर्जी खारिज कर दी।


506 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters