Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

समरवीरा की बायीं जांघ में फंसी गोली निकाल ली गई

on मार्च 05,2009

image
पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर लाहौर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के दौरान बुरी तरह जख्मी हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज थिलन समरवीरा की बायीं जांघ में फंसी गोली निकाल ली गई है।

चिकित्सकों ने दो घंटे तक चले आपरेशन के बाद समरवीरा की जांघ से गोली निकालने की पुष्टि की है। चिकित्सकों ने कहा, 'श्रीलंकाई बल्लेबाज अब पूरी तरह स्वस्थ है।' आतंकी हमले के दौरान सबसे ज्यादा जख्मी हुए समरवीरा को बुधवार को कोलंबो पहुंचने के साथ ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन चिकित्सकों ने उनका आपरेशन करने का फैसला किया।

आपरेशन के बाद समरवीरा ने एक बयान में कहा, 'मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं और मैं कोलंबो लौटकर काफी खुश हूं।' उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से यह हमारे लिए काफी कठिन समय है लेकिन सफल आपरेशन होने से हम राहत महसूस कर रहे है।' उन्होंने कहा, 'डाक्टरों ने बताया कि मैं भाग्यशाली हूं क्योंकि गोली ने किसी भी महत्वपूर्ण अंग को नुकसान नहीं पहुंचाया।' समरवीरा ने बस ड्राइवर की तारीफ करते हुए कहा, 'ड्राइवर के तुरंत निर्णय और बहादुरी ने टीम को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।' उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से मैं जिंदा होने पर भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं बस ड्राइवर खलील का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने साहस दिखाकर हमारी जान बचाई।'

चिकित्सकों ने कहा है कि समरवीरा को एक सप्ताह अस्पताल में बिताना होगा। इसके बाद उन्हे कम से कम दो महीने तक पूर्ण विश्राम करना होगा तभी वह अभ्यास शुरू करने की स्थिति में आ सकेंगे। श्रीलंका के उपकप्तान कुमार संगकारा को बृहस्पतिवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि ऑफ स्पिनर अजंथा मेंडिस अभी अस्पताल में ही रहेगे। मेंडिस के बुधवार को दो आपरेशन किए गए थे। उनकी पीठ और सिर में से गोली के छल्लों को निकाला गया था। वह चार से छह हफ्ते तक मैदान से दूर रहेगे।

थरंगा पराविताना को जल्द छुट्टी मिलने की संभावना है। उनको गोली लगने के बाद निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। कप्तान महेला जयवर्धने और सुरंगा लकमल को हल्की चोटों की मरहम पट्टी के बाद घर जाने दिया गया। आसिस्टेड कोच पॉल फाब्रेस को निगरानी के लिए शुक्रवार तक अस्पताल में रखा जा सकता है।



578 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters