Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

मुलायम सिंह यादव ने धर्मगुरुओं को सफाई दी।

on मार्च 04,2009

image

 मुलायम सिंह यादव ने धर्मगुरुओं को सफाई दी।

राजनीतिक कारणों से पिछले महीने मुसलमानों की शैक्षिक संस्था देवबंद के दारूल-उल-उलेम नहीं जा पाने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव बुधवार को देवबंद गए और भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह के सपा को समर्थन करने के मामले में धर्मगुरुओं को सफाई दी।

सपा अध्यक्ष ने करीब डेढ़ घंटे तक धर्मगुरुओं के साथ बातचीत की और कल्याण सिंह के समर्थन के मामले में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बातचीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि कल्याण सिंह के मामले में उन्होंने धर्मगुरुओं के सामने पूरी बात रख दी है और उनकी बात से धर्मगुरुसंतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद भ्रम की स्थिति दूर हो गई है तथा धर्मगुरुओं ने उन्हें लोकसभा के आगामी चुनाव के लिए आशीर्वाद दिया है।

इस बीच दारूल-उल-उलेम के मौलाना एम. रहमान ने कहा कि यह एक शैक्षणिक संस्था है और इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया जाता है। यादव पिछले 27 फरवरी को ही आने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना दौरा स्थगित कर दिया था। मुलायम और कल्याण की दोस्ती को लेकर मुसलमानों में नाराजगी थी तथा इसके लिये देवबंद में पोस्टर भी लगाए गए थे।

यादव ने सपा महासचिव अमर सिंह को पिछले तीन फरवरी को धर्मगुरुओं से बातचीत करने यहां भेजा था।


470 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters