Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

टी 20 के लिए विज्ञापन दरें बढ़ाई ईएसपीएन ने

on अप्रैल 28,2009

image
 खेलों का प्रसारण करने वाला चैनल ईएसपीएन स्टार स्पो‌र्ट्स ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट की लोकप्रियता को भुनाने की कवायद शुरू की है।

समझा जाता है कि ईएसपीएन स्टार स्पो‌र्ट्स ने आगामी आईसीसी टी 20 विश्व कप के लिए विज्ञापन की दरों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। अब चैनल 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए पांच लाख रुपये से ज्यादा की मांग कर रहा है।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि पहले ईएसपीएन स्टार स्पो‌र्ट्स के पांच सेकेंड के विज्ञापन की दर 3 से 3. 25 लाख रुपये थी। अब चैनल इसके लिए पांच लाख रुपये से ज्यादा की मांग कर रहा है। आईसीसी टी 20 विश्व कप के दौरान ईएसपीएन स्टार स्पो‌र्ट्स ने 240 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता 5 जून से 21 जून तक आयोजित की जाएगी।

उद्योग सूत्रों के अनुसार चैनल पहले ही काफी आरामदायक स्थिति में है। अभी टी 20 विश्व कप में एक माह से ज्यादा का समय बचा है, लेकिन चैनल ने अपना 90 फीसदी स्टाक बेच दिया है। इस बारे में संपर्क करने पर ईएसपीएन साफ्टवेयर प्राइवेट लि. के कार्यकारी उपाध्यक्ष विज्ञापन बिक्री और न्यू मीडिया संजय कैलाश ने कहा कि हालांकि मैं इस बारे में ज्यादा नहीं बता सकता। लेकिन यह सही है कि हम शेष बचे स्थान को कुछ महंगा बेच रहे हैं। टी 20 की लोकप्रियता के कारण हमें लगता है कि हम ये दरें ले सकते हैं।

चैनल ने प्रतियोगिता के प्रसारण को लेकर 10 प्रायोजकों सहित 30 ग्राहकों के साथ करार किया है।



162 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters