Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

पाकिस्तान में आतंकी हमला

on मार्च 04,2009

image

पाकिस्तान में आतंकी हमला झेलने और उसमें अपने छह खिलाड़ियों के घायल हो जाने के बाद श्रीलंकाई क्रिकेट टीम एक विशेष चार्टर विमान से बुधवार तड़के स्वदेश पहुंच गई। श्रीलंकाई खिलाड़ियों और अधिकारियों को लेकर यह विमान तड़के तीन बजे कोलंबो पहुंचा।

श्रीलंका सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और श्रीलंकाई क्रिकेट के अधिकारी टीम को लेने हवाई अड्डे पर मौजूद थे। एक अधिकारी ने कहा कि हमले में थिलन समरवीरा को पैर और सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना को छाती में गोली लगी है। समरवीरा और परनाविताना को कोलंबो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। टीम के अन्य सदस्य अपने-अपने घर रवाना हो गए।

श्रीलंका के खेल मंत्री जैमिनी लोकुगे ने बताया है कि हमने खिलाड़ियों की वापसी के लिए विशेष चिकित्सा दल भेजा था। ज्यादातर घायल खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की हालत गंभीर नहीं है लेकिन चिकित्सा दल की सलाह पर उन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कप्तान महेला जयवर्धने थके हुए और सदमे में दिखाई दे रहे थे लेकिन उन्होंने जबरन मुस्कराकर संवाददाताओं से कुछ बात की। हमले में घायल तेज गेंदबाज चमिंडा वास और टीम के उप कप्तान कुमार संगकारा ने संवाददाताओं से कहा, 'हम अभी कुछ नहीं सोच सकते। इससे उबरने में कुछ समय लगेगा।'

लाहौर में मंगलवार को हमले के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति ने टीम को लाने के लिए वहां विशेष विमान भेजा था। कप्तान महेला जयवर्धने, विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और जादुई स्पिनर अजंथा मेंडिस भी घायल हैं। सुरंगा लकमल और थिलन तुषारा को भी हल्की चोटें आई है। सहायक कोच पाल फारब्रेस भी इस हमले में घायल है।



464 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters