Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

प्रियंका गांधी ने सेवादल के समापन समारोह

on मार्च 03,2009

image

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन ही प्रियंका गांधी बढेरा मंगलवार अपराह्न अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंच गई जहां उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के समापन समारोह मे भाग लेने के साथ ही राहुल गांधी के चुनाव प्रचार की भी शुरुआत कर दी।

प्रियंका गांधी ने सेवादल के समापन समारोह जिसमें मीडिया के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया, के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी लोग चुनाव की तैयारियों में पूरी जिम्मेदारी के साथ लग जाए और साथ ही बिना किसी अपेक्षा के क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को देखे, सुने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करे।

उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े जो लोग जनता की सेवा करने के लिए बिना किसी अपेक्षा के तैयार रहते हैं, ऐसे लोगों को हमेशा याद रखा जाता है।

प्रियंका लगभग 12 बजे सेवा दल के समापन समारोह मे पहुंचने के बाद लगभग एक घंटे तक कांग्रेस सेवा दल के कार्यकताओं से बातचीत करती रहीं। उन्होंने अपनी भावनाओं और अपेक्षाओं को उनके सामने रखने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रो में भाई राहुल और मां सोनिया गांधी द्वारा किए गए विकास कार्यो को जनता के सामने रखे।

प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों की जनता के साथ गांधी परिवार के भावनात्मक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं।

18 से 22 फरवरी तक चलने वाले अमेठी संसदीय क्षेत्र के 16 ब्लाकों के सेवादल कार्यकर्ताओ के शिविर में 35 वर्ष तक की आयु के 1250 सेवादल कार्यकर्ताओं का चयन किया गया जिन्हें संगठनात्मक जानकारी के साथ-साथ चुनाव प्रबंधन और जनता के साथ संबंध तथा उनकी समस्याओं को सुनने समझने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता के साथ बंद कमरे में बैठक करने के बाद प्रियंका मुंशीगंज गेस्ट हाउस गई,जहां वह अमेठी और रायबरेली के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी और मां सोनिया गांधी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभालती रही हैं। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जहां पूरे देश मे चुनाव प्रचार करेगी वही प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली की चुनाव प्रचार की कमान संभालेगी।


556 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters