Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

फिर से पीएम बने बैनीमरामा: फिजी

on अप्रैल 11,2009

image
फिजी में वर्ष 2006 में हुए तख्तापलट में अहम भूमिका निभाने वाले चीफ कमोडोर फ्रैंक बैनीमरामा को शनिवार को दोबारा देश का प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया गया।

फिजी की एक वेबसाइट फिजी लाइव डाट काम के अनुसार राष्ट्रपति रातू जोसेफा इलोइलो ने सुवा में सरकारी भवन में बैनीमरामा को देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिला दी। इलोइलो को बैनीमरामा का समर्थक माना जाता है।

इलोइलो ने यह कदम देश की अदालत द्वारा वर्ष 2006 में हुए तख्तापलट को गैरकानूनी बनाने के बाद वर्ष 1997 में बने संविधान को भंग करने तथा सत्ता की बागडोर अपने हाथों में लेने के बाद उठाया है। इलोइलो ने इसके साथ ही गत बृहस्पतिवार को फैसला सुनाने वाले तीन न्यायाधीशों को भी बर्खास्त कर दिया है। वेबसाइट के अनुसार बैनीमरामा के दोबारा प्रधानमंत्री नियुक्ति के बाद उनके नए मंत्रिमंडल को आज ही शपथ दिलाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इलोइलो ने कल रात एक आज्ञापत्र जारी कर देश के प्रधानमंत्री तथा उनकी सलाह पर नया मंत्रिमंडल नियुक्त करने का अधिकार स्वयं को प्रदान कर दिया था। उन्होंने कहा कि जल्दी ही देश में एक अंतरिम सरकार की नियुक्ति की जाएगी और वर्ष 2014 में नए चुनाव कराए जाएंगे। देश में नए संविधान के तहत नए संसद के निर्वाचित होने तक यह अधिकार उनके पास रहेंगे। नया संविधान अभी तक नया संविधान लागू नहीं हुआ है। देश में पिछले कुछ दिनों से चल रहे राजनीतिक उतार चढ़ाव के बावजूद देश में शांति कायम है। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री केविन रूड सहित विश्व के कई नेताओं ने फिजी में इलोइलो द्वारा संविधान भंग करने के निर्णय की निंदा की है।



222 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters