Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

मुबंई पर कहर बरपाने वाले आतंकी

on मार्च 02,2009

image

अहमदाबाद। तटरक्षक बल गुजरात की 1600 किलोमीटर लंबी तटीय सीमा पर आतंकियों और घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अब मछुआरों की मदद लेगा। मुबंई पर कहर बरपाने वाले आतंकी समुद्र मार्ग से ही शहर में दाखिल हुए थे।

तटरक्षक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जामनगर से तटरक्षक बल ओखा, जाखू, वलसाड और पोरबंदर तटों के मछुआरों को चौकस रहने और पोतों या नौकाओं में सवार व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में टॉल फ्री नंबर 1554 पर जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि मछुआरों को तटरक्षक बलों के जवानों के साथ संपर्क साधने के लिए अपने साथ मोबाइल फोन और वायरलैस सेट रखने की भी सलाह दी गई है। अधिकारी के मुताबिक मछुआरों को अपने साथ एफएम रेडियो रखने को भी कहा गया है खराब मौसम की सूचना मिलने पर वे नजदीकी तट पर जा सके। गुजरात तट से सटी समुद्री सीमा पर रात-दिन मछुआरों की कई नौकाओं की भीड़ रहती है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों और घुसपैठियों पर नजर रखने की दुविधा होती है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौकों पर टॉल फ्री नंबर का इस्तेमाल कर नजदीकी तटरक्षक पोत से संपर्क कर संदिग्ध नौकाओं की जानकारी दी जा सकती है।

गत 26 नवंबर को आतंकवादी कुबेर नाम की एक भारतीय नौका का अपहरण कर मुंबई में दाखिल हुए थे और 60 घंटे तक कहर बरपाया था। इन हमलों में 170 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 घायल हो गए थे।


467 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters