Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

गुजरात दंगे: मंत्री की बेल पर सुनवाई टली

on मार्च 02,2009

image

अहमदाबाद। गुजरात में सात वर्ष पहले हुए गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों के दौरान हुए नरोदा पाटिया नरसंहार कांड में आरोपी बाल कल्याण मंत्री माया कोडनानी और विश्व हिंदू परिषद नेता जयदीप पटेल की जमानत रद्द करने का अनुरोध करने वाली अर्जी पर हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई नौ मार्च तक स्थगित कर दी।

पिछली सुनवाई में अदालत ने दोनों को कारण बताओ नोटिस देकर अपना पक्ष आज रखने को कहा था। आज दोनों के वकीलों ने अदालत से और समय देने का अनुरोध किया जिसके बाद न्यायाधीश डी एच वाघेला ने सुनवाई नौ मार्च तक स्थगित कर दी।

उल्लेखनीय है कि कोडनानी और पटेल ने गिरफ्तारी की आशंका से सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत ली हुई है, जिसे सुप्रीमकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने चुनौती दी है। विशेष जांच दल गुजरात दंगों की नौ बड़ी घटनाओं की दोबारा जांच कर रहा है।


515 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters