Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

देश में 15वीं लोकसभा चुनाव

on मार्च 02,2009

image


 

 

नई दिल्ली। देश में 15वीं लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त गोपालस्वामी ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

गोपालस्वामी ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लोकसभा चुनाव पांच चरणों में आयोजित किए जाएंगे और मतों की गणित 16 मई को होगी। उन्होंने बताया कि नई लोकसभा का गठन 2 जून तक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले चरण का चुनाव 16 अप्रैल को, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें चरण का चुनाव क्रमश: 23 अप्रैल, 30 अप्रैल, 7 मई व 13 मई को होगा। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर व उत्तरप्रदेश में पांच चरणों का चुनाव होगा।

गोपाल स्वामी ने बताया कि 99 सीटों पर परिसीमन का असर हुआ है। उन्होंने बताया कि 71 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि चुनाव को निष्पक्ष व सुचारू बनाने के लिए 40 लाख कर्मियों की मदद ली जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव की तिथियों का निर्धारण परीक्षाओं व त्योहारों का ध्यान रख कर किया गया है।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों को अपनी संपत्ति व आपराधिक रिकार्ड पर चुनाव आयोग का एक हलफनामा देना होगा। उन्होंने इसके साथ सिक्किम में भी विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा की।


500 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters