Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

वनडे सिरीज़ के लिए तैयार रहें: धोनी

on मार्च 01,2009

image
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने न्यूज़ीलैंड से दोनों ट्वेंटी 20 मैच हारने के बाद टीम को आगामी वनडे सिरीज़ के लिए कमर कसने की सलाह दी है.

धोनी ने कहा कि ट्वेंटी 20 मैचों ने खिलाड़ियों को विरोधी टीम की अच्छी जानकारी दी है और खिलाड़ियों को अब तीन मार्च से शुरू हो रही पाँच मैचों की वनडे सिरीज़ पर ध्यान लगाना चाहिए.

ग़ौरतलब है कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पाँच एक दिवसीय मैचों की सिरीज़ तीन मार्च से शुरू हो रही है. तीन मार्च को पहला वनडे मैच नेपियर में खेला जाएगा.

दूसरा वनडे मैच छह मार्च को वेलिंगटन में होगा, तीसरा आठ मार्च को क्राइस्टचर्च में, चौथा 11 मार्च को हैमिल्टन में और पाँचवाँ 14 मार्च को ऑकलैंड में खेला जाएगा.

 

भारतीय कप्तान ने कहा कि एकदिवसीय मैचों से पहले कुछ ट्वेंटी 20 मैच खेलना अच्छा है.

उनका कहना था कि दो मैचों में हारने के बाद मायूस होने की कोई वजह नहीं है.

उन्होंने कहा,'' मैं तैयारी और खिलाड़ियों के प्रयास से खुश हूँ. अधिकतर खिलाड़ियों ने विकेट पर अच्छा समय बिताया. उन्हें पता है कि विकेट कैसा बर्ताव करेगा और जब वनडे सिरीज़ शुरू होगी तो इससे काफ़ी मदद मिलेगी.''

धोनी ने कहा,'' मैं परिणाम को लेकर अधिक चिंतित नहीं हूँ. मैं प्रतिबद्धता और प्रयास को अधित अहम मानता हूँ. मेरा मानना है कि खिलाड़ियों ने शत प्रतिशत योगदान दिया. मैदान पर सभी का प्रयास सराहनीय था.''

दूसरे ट्वेंटी 20 मैच के बारे में धोनी ने कहा,'' ये काफ़ी क़रीबी मैच था. यही ट्वेंटी 20 क्रिकेट है, ये सिर्फ़ बड़े शॉट मारने का खेल नहीं है.''

उल्लेखनीय है कि न्यूज़ीलैंड में भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. पिछले 41 वर्षों में भारत न्यूज़ीलैंड में नहीं जीता है.

न्यूज़ीलैंड में खेली गई पिछली सिरीज़ में भारत टेस्ट और वनडे सिरीज़ दोनों में हार गया था.

 

490 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters