Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से बस में सवार नौ बरातियों समेत दस लोगों की मौत

on मार्च 01,2009

image

बदायूं। बदायूं से नौ किलोमीटर दूर मलगांव के निकट मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर पैसेंजर ट्रेन की टक्कर से बस में सवार नौ बरातियों समेत दस लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग घायल हो गए।

घटना शनिवार दोपहर बाद करीब 3 बजकर 35 मिनट पर रेलवे के गेट संख्या 271 पर घटी। बरेली से 1.15 मिनट पर चलने वाली टनकपुर-कासगंज पैसेंजर 134 डाउन बदायूं आ रही थी। मलगांव रेलवे क्रासिंग से महज आठ सौ मीटर की दूरी पर उझौली पौ गौटिया पर रेलवे का मानवरहित 271 नंबर गेट है। मलगांव रेलवे क्रासिंग को पार करने के बाद जब ट्रेन उझौली पौ गौटिया की रेलवे क्रासिंग को पार कर रही थी तभी बदायूं की तरफ आ रही बरातियों से भरी एक बस क्रासिंग को पार करने लगी। रेलवे टै्रक पर बस को देखकर ट्रेन चालक योगेन्द्र शर्मा ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए लेकिन तब तक बस का पिछला हिस्सा ट्रेन की चपेट में आ चुका था। ट्रेन की टक्कर से बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। इस घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा गौटिया गांव का ही केसी राम क्रासिंग के पास खड़ा था जिसकी बस की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि 22 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना पर डीएम नवदीप रिनवा, एसएसपी डा.एन रविन्दर के अलावा एडीआरएम एके कांडपाल, आरपीएफ के असिस्टेट कमांडट समेत तमाम पुलिस, प्रशासन व रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डाक्टरों की टीम भी पहुंच गई। आनन-फानन में घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों में पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इनको मिलाकर मृतकों की संख्या दस हो गई । मृतकों में दूल्हे के सगे चाचा व आठ साल की भतीजी भी शामिल है। बस में लड़के के पिता अली अहमद समेत 70-80 बराती सवार थे। दूल्हे के पिता अली अहमद ने बताया चालक की गलती के कारण ही यह घटना घटी। घटना के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।

मृतकों में दूल्हे का चाचा शमशुल [45] पुत्र आले हसन, भतीजी मुस्कान [8] पुत्री सल्लन के अलावा दैवारी [50] पुत्र रोशन, श्यामगुलाम [30] पुत्र जंजाली, आले हसन [42] पुत्र सरदार अली, बहाबुद्दीन [50] पुत्र अब्दुल्ली, जुगेन्द्र [45] पुत्र अज्ञात, साबिर [55] पुत्र नियामत, जुबैर [12]पुत्र महबूब शामिल थे। कुल 22 घायलों में 13 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हे बरेली रेफर कर दिया गया है, जबकि नौ लोग जिला अस्पताल में भर्ती है।


491 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters