Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

जम्मू-कश्मीर दौरा पूरा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का

on सितंबर 22,2010

image
जम्मू एवं कश्मीर का दो दिवसीय दौरा पूरा कर 39 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर था। इसमें चिदंबरम के अलावा केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल और भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के अरुण जेटली और सुषमा स्वराज भी शामिल थे।

इस प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को श्रीनगर में कई दलों के नेताओं और अन्य लोगों से भी मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुख से भी मिले थे।

गौरदलब है कि बीते 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर एक सर्वदलीय बैठक हुई थी। इसी बैठक में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जम्मू एवं कश्मीर भेजने का निर्णय लिया गया था। बीते 11 जून से घाटी में जारी हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।





76 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters