Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

उग्रवादियों ने बम विस्फोट कर अप एवं डाउन लाईन को उड़ा दिया

on मार्च 01,2009

image

लखीसराय। बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के अंतर्गत किउल-जमुई रेलखंड के भलुई हाल्ट स्टेशन पर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी [माओवादी] उग्रवादियों ने रविवार को तड़के बम विस्फोट कर अप एवं डाउन लाईन को उड़ा दिया, जिससे हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड पर रेलगाड़ियों का परिचालन ठप हो गया है।

रेल पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन के महिला दस्ता समेत करीब 25-30 उग्रवादियों ने भलुई स्टेशन के निकट रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर पोल संख्या 401 के समीप बम विस्फोट किया, जिससे करीब दो मीटर अप लाईन और तीन मीटर डाउन लाईन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के कारण हावड़ा- दिल्ली मुख्य मार्ग पर यातायात कल रात से ही पूरी तरह ठप है। विस्फोट से इतना शक्तिशाली था कि रेल ट्रैक के अलावा करीब 15 मीटर ओवर हेड वायर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना को अंजाम देने के बाद महिला उग्रवादियों ने केबिन मास्टर रामबरण एवं पोर्टर मुंद्रिका तथा दो अन्य रेलवेकर्मी जागो साव और राम चरण को बंधक बनाकर केबिन के सारे सामान को एक जगह इकट्ठा कर उसमें भी आग लगा दी। हालांकि बाद में उग्रवादियों ने सभी कर्मचारियों को मुक्त कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि उग्रवादियों ने बुकिंग काउंटर की टिकटों में भी आग लगा दी और काउंटर के अंदर रखे लगभग पांच हजार रूपये को लूट लिया। घटना के सूचना के बाद किउल के रेल पुलिस उपाधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। बरहट से केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिक बल जवान भी घटनास्थल पर चुके हैं।

इस बीच यातायात को सामान्य करने के लिए रेल प्रशासन ने रेल लाइन मरम्मति का कार्य शुरू कर दिया है और दोपहर तक इस खंड पर रेल यातायात के सामान्य होने की संभावना है। गौरतलब है कि इससेपूर्व दिसंबर 2007 में भी इसी स्थान को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया था।


882 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters