Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

150 ट्रक हुए थे गायब विस्फोटकों से लदे

on अगस्त 26,2010

image
राजस्थान से मध्य प्रदेश के सागर के लिए चले विस्फोटकों से भरे 60 ट्रकों के रास्ते में ही गायब होने के मामले के सामने आने के डेढ़ माह बाद पता चला है कि यह आंकड़ा 60 नहीं, बल्कि 150 से भी अधिक हो सकता है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गायब हुए ट्रकों की संख्या डेढ़ सौ के पार भी जा सकती है और कई नए शहर व प्रांतों के नाम भी इसमें जुड़ सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार राजस्थान से साठ ट्रक विस्फोटक सागर के लिए रवाना हुआ था, लेकिन इनमें से एक भी ट्रक सागर नहीं पहुंचा। इन ट्रकों के गायब होने के बाद अब यह पता चला है कि अप्रैल से मई के बीच लगभग सौ अधिक ट्रक अशोकनगर जिले के लिए निकले, लेकिन इनमें एक भी ट्रक मध्यप्रदेश की सीमा तक नहीं पहुंचा और इन ट्रकों का विस्फोटक बीच में ही इधर-उधर कर दिया गया।

पुलिस की अब तक की जांच में इस मामले के तार छह राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और आंध्रप्रदेश तक फैले होने के साक्ष्य मिले हैं। लेकिन गायब विस्फोटक कहां गया और वह नक्सली या किसी आतंकी गुट के हाथ तो नहीं पड़ गया, इसका कुछ पता नहीं चल सका है।

मुख्य आरोपी देवेन्द्र सिंह ठाकुर, शिवचरण हेड़ा व जयकिशन आसवानी अब तक पुलिस की पकड़ से क्यों दूर है, विस्फोटक निर्माता कंपनियों से लाइसेंसधारी से भिन्न व्यक्तियों को विस्फोटक जारी करने का सिलसिला कब से चल रहा है, किराए के लाइसेंस पर बारूद की खरीद-फरोख्त के व्यापार के कई प्रांतों में फैला होने के बावजूद खुफिया एजेंसियों की नजर से कैसे बचा रहा, जैसे सवाल अभी भी पुलिस सुरक्षा एजेंसियों के लिए यक्ष प्रश्न बने हुए हैं।





122 बार पड़ी गई


Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters