Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

लोस स्थगित दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद

on जुलाई 26,2010

image
 लोकसभा ने सोमवार को अपने वर्तमान सदस्य दिग्विजय सिंह तथा पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत समेत तीन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सुबह सदन की बैठक शुरू होने पर स्पीकर मीरा कुमार ने भैरोसिंह शेखावत, दिग्विजय सिंह तथा राम सागर के निधन का उल्लेख किया। इसके बाद सदस्यों ने अपने स्थानों पर खड़े होकर कुछ क्षण का मौन रखते हुए दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व उप राष्ट्रपति शेखावत 1974 से 1977 के बीच राज्यसभा के सदस्य थे। कुशल प्रशासक शेखावत ने जून 1977 से फरवरी 1980, मार्च 1990 से दिसंबर 1992 और दिसंबर 1993 से 1988 तक तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की कमान भी संभाली। वह राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे।

शेखावत 19 अगस्त 2002 को देश के उप राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए। उनका 15 मई 2010 को जयपुर में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिग्विजय सिंह बिहार के बांका संसदीय सीट से निर्वाचित हुए थे और मौजूदा लोकसभा के साथ ही वह 12वीं और 13वीं लोकसभा के भी सदस्य थे। इसके अलावा उन्होंने 1990 से 1996 और 2005 से 2009 के बीच क्रमश: बिहार तथा झारखंड राज्यों का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व किया।

लंबी संसदीय पारी खेलने वाले दिग्विजय सिंह 21 नवंबर 1009 से 21 जून 1991 के बीच केंद्रीय कैबिनेट में उप वित्त मंत्री, 28 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 के बीच उप विदेश मंत्री तथा 13 अक्टूबर 1999 से 22 जुलाई 2001 के बीच रेल राज्य मंत्री के पद पर भी रहे। दिग्विजय सिंह का 54 वर्ष की आयु में 24 जून 2010 को लंदन में निधन हो गया।

छठी लोकसभा के सदस्य राम सागर ने उत्तर प्रदेश की सैदपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 12 जुलाई 2010 को 71 वर्ष की आयु में वाराणसी में अंतिम सांस ली।



18 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters