Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

पाक के आतंकी संगठनों पर बैन लगाएगा अमेरिका

on जुलाई 15,2010

image
अमेरिका पाक स्थित कुछ और आतंकी संगठनों को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करने पर विचार कर रहा है, ताकि उनकी विदेश यात्रा पर रोक तथा वित्तीय प्रतिबंध लग सकें।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पीजे क्राउले ने गुरुवार को कहा कि इस सूची में शीर्ष पर पाकिस्तान तालिबान या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और हक्कानी नेटवर्क है। उन्होंने हालांकि इस बारे में किसी समयसीमा का जिक्र नहीं किया कि इन संगठनों पर प्रतिबंध कब लगाए जाएंगे।

क्राउले ने कहा कि हम मूल्यांकन कर रहे हैं। कानूनी प्रक्रियाएं और कानूनी मानदंड पूरे किए जाने हैं। सीनेटरों कार्ल लेविन और जैक रीड की इस मांग के बारे में पूछे जाने पर कि टीटीपी और हक्कानी नेटवर्क को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जाना चाहिए, क्राउले ने कहा कि विदेश विभाग के लिए कानूनी प्रक्रिया को छोड़कर और कोई बाधा नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि जब किसी समूह को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया जाता है तो उसका काफी असर पड़ता है। उसके लिए बहुत जटिल वित्तीय और कानूनी बाधाएं उत्पन्न हो जाती हैं।

क्राउले ने कहा कि हमने कुछ समय से इन समूहों का मूल्यांकन किया है। हम सिर्फ इसी आधार पर मूल्यांकन नहीं करते कि इन समूहों ने क्या किया है, बल्कि इसमें अमेरिका को व्याप्त खतरा और नीतिगत असर का आधार भी शामिल है। इन संगठनों को आतंकी संगठन घोषित करने में हो रही देरी के संभावित कारण पर क्राउले ने कहा कि इन कदमों का सावधानी से मूल्यांकन किया जाना है क्योंकि इसके वित्तीय और कानूनी परिणाम होते हैं।


87 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters