Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

कोर्ट ने किया खारिज माधुरी गुप्ता के आवेदन को

on जुलाई 13,2010

image
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील सूचनाएं मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार राजनयिक माधुरी गुप्ता के उस आवदेन पर दिल्ली की एक अदालत ने कोई आदेश देने से सोमवार को इंकार कर दिया जिसमें उन्होंने जेल अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कावेरी बावेजा ने माधुरी के आवेदन को खारिज कर दिया। इसके पहले जेल अधिकारियों ने दावा किया कि वे परेशान करने वाली किसी गतिविधि में शामिल नहीं रहे हैं और उनके वार्ड में सामान्य तलाशी ली गई है।

जेल अधीक्षक ने कहा कि हम नियमित रूप से वार्ड की तलाशी लेते हैं जहां अधिकारी बंद हैं। जेल में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक के लिए गृह मंत्रालय और दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक तलाशी अभियान चलाए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सख्त निगरानी और सतर्कता के बावजूद कुछ कैदी जेल के अंदर मोबाइल फोन प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि 30 जून को हुई तलाशी जेल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए थी।

इसके पहले माधुरी की ओर से पेश वकील जोगिंदर दहिया ने आरोप लगाया कि जेलकर्मी उन्हें परेशान कर रहे हैं और फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

दहिया ने कहा कि वह जेल अधिकारियों के रुख को देखते हुए वह आरोपों पर जोर नहीं दे रहे हैं। इसके बाद अदालत ने माधुरी के आवेदन का निबटारा कर दिया। महिला अधिकारी के आवेदन पर अदालत ने नौ जुलाई को जेल अधिकारियों से जवाब मांगा था।

दिल्ली पुलिस ने माधुरी को 22 अपै्रल को गिरफ्तार किया था। माधुरी इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के प्रेस एवं सूचना प्रकोष्ठ में द्वितीय सचिव के रूप में नियुक्त थी।

दिल्ली पुलिस इस मामले में 20 जुलाई के बाद उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। माधुरी 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं और सरकारी गोपनीयता कानून के तहत आरोपों का सामना कर रही हैं।



56 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters