Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

3 घायलों की हालत नाजुक गोपाल नंदी सहित

on जुलाई 13,2010

image
बम विस्फोट में घायल उत्तर प्रदेश के संस्थागत वित्त मंत्री नंद गोपाल नंदी को सोमवार देर रात विशेष सरकारी विमान से लखनऊ लाया गया जहां उन्हे संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री मायावती ने नंदी की हालत का जायजा लिया और उनके परिजनों से कहा कि बेहतर इलाज के लिए नंदी को लखनऊ लाया गया है। नंदी को एसजीपीजीआई के गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है। डॉ. ए.के.बरौनिया के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल मंत्री का उपचार कर रहा है।

मंत्री को निशाना बनाकर सोमवार को किए गए बम हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में उनके अंगरक्षक संजय और 'इंडियन एक्सप्रेस' के पत्रकार विजय प्रताप सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।

मायावती ने हवाईअड्डे पर इन दोनों घायलों के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। दोनों का इलाज फिलहाल इलाहाबाद में ही जीवन ज्योति अस्पताल में चल रहा है।


118 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters