Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

ममता फिर मुखर लालगढ़ में पुलिस ऑपरेशन के खिलाफ

on जुलाई 12,2010

image
तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी लालगढ़ में चल रहे संयुक्त पुलिस ऑपरेशन के खिलाफ फिर मुखर हो गई हैं। उन्होंने लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सुदीप बंद्योपाध्याय को इस सिलसिले में जल्द प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र भेजने को कहा है।

ममता ने कहा कि पिछले एक वर्ष में पुलिस को अपने ऑपरेशन से माओवादियों पर काबू पाने में कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है। केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद राज्य सरकार इस अभियान को संचालित कर रही है। इसलिए बेहतर परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती है। पुलिस ऑपरेशन के कारण आदिवासी इलाकों का विकास व बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ममता ने आरोप लगाया कि संयुक्त ऑपरेशन के नाम पर माकपा कार्यकर्ता रेलवे का नुकसान कर रहे हैं। जंगलमहल में रेल सेवा लगातार प्रभावित है, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। रात में ट्रेनें चलाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जंगलमहल की सच्चाई से पहले भी केंद्र को अवगत कराया गया है। इस सिलसिले में उनकी भी प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम से बात होती रही है।

उधर, सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि आगामी संसद सत्र में पुलिस ऑपरेशन के खिलाफ सवाल उठाया जाएगा, ताकि आदिवासी क्षेत्रों में अराजकता का माहौल खत्म हो सके।



51 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters