Today is पेहला पन्ना | घरपृष्ठ निर्धारित करना | पसंदीदा मे जमा कर
वेबसाईट खोजे   प्रगतिशील खोज »
संपादक
Harish Lamba
(Editor and Chief)

ख़बरों में है दम, सबसे आगे हम
पुराख़बर
Mo Tu We Th Fr Sa Su
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829

न्यूज़पत्र
न्यूज़पत्र सबस्क्राईब करें:

Poll: आपके विचार
आप हमारी वेबसाइट के बारे में क्या सोचते हैं
यह वेबसाइट बड़िया है
कुछ ख़ास नही
थोड़े और काम की ज़रूरत है
बिल्कुल बड़िया नही
Poll परिणाम | पुरानी polls


email दोस्त को ई-मेल करें | print विवरण छापें |

दूध के दाम अमूल ने बढ़ाए

on जुलाई 03,2010

image
पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण गुजरात सहकारी दूध विपणन परिसंघ ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और गुजरात में दूध की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की वृद्धि करने का निर्णय किया है।

गुजरात सहकारी दूध विपणन परिसंघ [जीसीएमएमएफ] के प्रबंध निदेश आर एस सोढी ने कहा कि हम चार जुलाई से दिल्ली में अमूल गोल्ड की कीमत में दो रुपए की वृद्धि करेंगे। गुजरात में दूध की कीमत में जुलाई के दूसरे सप्ताह में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में अमूल गोल्ड और शक्ति की कीमत में दो रुपए की वृद्धि की गई है जबकि अमूल ताजा और स्लिम तथा ट्रिम की कीमत में एक रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। सोढ़ी ने कहा कि कीमत में वृद्धि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का परिणाम है।

इस वृद्धि के साथ अमूल गोल्ड और शक्ति की कीमत क्रमश: 30 रुपये और 28 रुपये प्रति लीटर होगी। जबकि अमूल ताजा की कीमत 24 रुपए प्रति लीटर होगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 में अमूल ने दूसरी बार कीमत में वृद्धि की है। इससे पहले फरवरी में जीसीएमएमएफ ने दूध कीमतों में वृद्धि की थी।


81 बार पड़ी गई

Breaking News
ख़ास ख़बर
hit counters